Tuesday 3rd November 2026    
Gold Prices At a Crossroads

Purity

Sale

             

Exchange

Gold 22K

13294

12740

Gold 20K

12048

11494

Gold 18K

11217

10386

Gold 14K

9417

8032

Gold 09K

6509

5124

Silver Sterling

183.54

170.43

Silver Ornaments

179.8

149.83

Gold 24K Biskit

13848

13779

Silver 999 Biskit

198.69

183.54

Gold 24K 1KG Bar

14263

13779

Silver 999 1Kg Bar

187.29

183.54

British Silver Rupee

3500

British Gold Guinea

116800

XAU/USD 3922.15     XAG/USD 49.29     INR/USD 94.78

LBR, HM & GST Extra. Commdity to Cash 10% Less.

Rates By: Agartala Jewellers Association

.

Tuesday 3rd November 2026
रविवारीय कॉलम का शुभारंभ
प्रिय सर्राफा बंधुओं,

मगध ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा संचालित सर्राफा टाइम्स ई-बुलेटिन का उद्देश्य उत्तरी भारत के स्वर्ण एवं रजत व्यवसायियों तक बाजार से संबंधित उपयोगी सूचनाएँ पहुँचाने के साथ-साथ भारतीय स्वर्ण उद्योग के हितों, चुनौतियों और संभावनाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। इसी उद्देश्य को और व्यापक स्वरूप देने के लिए हमें यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि अब सर्राफा टाइम्स में सोने-चाँदी के दैनिक भावों के पृष्ठ के अतिरिक्त एक विशेष रविवारीय कॉलम का भी प्रकाशन किया जाएगा।

इस रविवारीय कॉलम के माध्यम से भारतीय स्वर्ण उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उद्योग की प्रतिष्ठित हस्तियों, अनुभवी व्यवसायियों तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के विचार प्रकाशित किए जाएँगे। हमारा प्रयास होगा कि इस मंच पर उद्योग की वर्तमान चुनौतियों, व्यापारिक नीतियों, सरकारी नियमों से संबंधित विषयों, पारंपरिक स्वर्णकारों की समस्याओं, आभूषण निर्माण की कला, व्यापारिक संभावनाओं तथा भविष्य की दिशा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक संवाद स्थापित हो।

हमारा विश्वास है कि किसी भी उद्योग की वास्तविक प्रगति केवल व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं होती, बल्कि ज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान के सामूहिक प्रयासों से सुनिश्चित होती है। यह रविवारीय कॉलम स्वर्ण उद्योग की महत्वपूर्ण आवाजों को सामने लाने एवं व्यवसायियों के बीच जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनेगा। सर्राफा टाइम्स ई-बुलेटिन केवल सोने के भाव की जानकारी देने वाला ई-बुलेटिन नहीं, बल्कि स्वर्ण उद्योग के विचारों को अभिव्यक्त करने वाला एक मंच बनने की दिशा में अग्रसर है।
अधिवक्ता एस के मनीष
नेशनल प्रेसिडेंट, जिजेएच वेलफेयर ट्रस्ट
महासचिव, मगध ज्वेलर्स एसोसिएशन (बिहार)
मेम्बर, MTD-10 ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड्स

DISCLAIMER